📅 Loading Date & Time...
होम > राजनीति > न्यूज़

एक शाम मोदी जी के नाम और नमो सेवा सम्मान-2026 का भव्य आयोजन, दिल्ली में जुटे गणमान्य अतिथि

By aonenewstv | Published: Sep 17, 2026 02:37 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026। भारतीय नमो संघ (BNMS) की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “एक शाम मोदी जी के नाम” एवं “नमो सेवा सम्मान–2026” कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित NDMC सम्मेलन केंद्र, सांसद मार्ग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नू सिंह तोमर ने की।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंच से उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भारतीय नमो संघ की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और सेवा गतिविधियों का उल्लेख किया। संगठन के अनुसार, भारतीय नमो संघ वर्ष 2012 से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और सेवा, पारदर्शिता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

‘नमो सेवा सम्मान-2026’ में किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान “नमो सेवा सम्मान–2026” के तहत सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, स्वस्थ भारत, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत जैसे विषयों को लेकर संदेश एवं संकल्प भी प्रस्तुत किए गए।

कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद/पूर्व मेयर दिल्ली श्रीमती अनीता आर्य, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सूरजभान कटारिया, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री देशराज कर्णवाल, दिल्ली विश्वविद्यालय की निदेशक सुश्री गीता सिंह, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजऋषि लहाड़ी, प्रमुख समाजसेवी श्रीमती संध्या सिंह, श्री हर्ष संघवी और श्री के.वी. गोविंदाचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

इसके अलावा रेलवे, शिक्षा, कोयला मंत्रालय, दिल्ली जल बोर्ड, BSNL, खेल और दिव्यांग खेल क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

पदाधिकारियों और प्रदेश टीमों की सहभागिता

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर, सचिव नरेश एरेन, संजय बिश्वास और साक्षी काकरिया सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप डामने एवं उनकी टीम, सुषमा चौहान, भूपेंद्र चौहान एवं मध्यप्रदेश टीम, राखी, वीरेंद्र चौधरी और संदीप गुड़ियाल सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

दिल्ली प्रदेश टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अंशुल जैन, कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष अदिति अस्थाना, उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, NCR संयोजक विजय शर्मा और राम नारायण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की मीडिया एवं प्रचार व्यवस्था की जिम्मेदारी मीडिया प्रमुख श्री सौरभ ठाकुर तथा मीडिया संयोजक श्री सुनीत नरूला और श्री विनोद रस्तोगी ने संभाली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आभार

कार्यक्रम के अध्यक्ष और भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नू सिंह तोमर ने सभी मुख्य अतिथियों, प्रदेश टीमों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय नमो संघ का उद्देश्य “राष्ट्र सेवा में समर्पित सामाजिक महासंघ” के संकल्प के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ सामाजिक सेवा और जनसहभागिता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

Scroll to Top