गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी को पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पप्पू पहलवान के नेतृत्व में राधा-कृष्ण RWA के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर गाजियाबाद में राधा-कृष्ण RWA के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
इस अवसर पर पप्पू पहलवान ने कहा कि जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण RWA के पदाधिकारी और क्षेत्र के अनेक निवासी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से पूज्य माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
ॐ शांति! शांति! शांति! 🙏