📅 Loading Date & Time...
A One News Menu ✕

सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजियाबाद में लगी प्रदर्शनी, 25 वर्षों की विकास यात्रा की दिखी झलक

सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजियाबाद में लगी प्रदर्शनी, 25 वर्षों की विकास यात्रा की दिखी झलक

गाजियाबाद, 3 अक्टूबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गाजियाबाद की ओर से विकास भवन परिसर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ और पूर्व महापौर आशु वर्मा ने किया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्षों की यात्रा और इसी क्रम में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विकासशील भारत से डिजिटल और विकसित भारत की ओर बढ़ते देश की तस्वीर भी दिखाई गई।

योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी और पूर्व महापौर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैनरों और प्रदर्शनी सामग्री के माध्यम से सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी में लगाए गए क्रमबद्ध बैनरों के माध्यम से आगंतुकों और दर्शकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल युग की ओर तेजी से बढ़ते भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया।

इन योजनाओं और उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इनमें पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महापुरुषों का सम्मान और उनके नाम से संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कार्ययोजना शामिल रही।

इसके अलावा बेटियों के सशक्तिकरण एवं सम्मान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और बाल विकास योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई।

विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में बढ़ने का संदेश

प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आमजन के जीवन को सुगम, सुरक्षित और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, इन प्रयासों के माध्यम से भारत को विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्षों के सेवा कार्यों, उपलब्धियों और देश के विकास की दिशा में किए गए विभिन्न प्रयासों से भी मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

विद्यार्थी और आमजन भी हुए शामिल

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे। आगंतुकों ने प्रदर्शनी में लगाए गए बैनरों और अन्य सामग्री के माध्यम से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। आयोजन के जरिए सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top