अयोध्या में गांधी-शास्त्री जयंती पर पत्रकारों ने ली एकजुटता की शपथ
रिपोर्ट: पंकज पाठक
दिनांक: 02 अक्टूबर 2026
अयोध्या।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अयोध्या के सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए। इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता की शपथ लेते हुए आपसी सहयोग, भाईचारे और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव ‘अज्जू’, ए वन न्यूज़ के संवाददाता पंकज पाठक, भारत समाचार के संवाददाता रूपेश श्रीवास्तव, कृष्णा यादव, एसएन सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, आकाश सोनी, नेटवर्क के ब्यूरो चीफ प्रशांत शुक्ला, नवनीत कौशल ‘डब्बू’, बृजेश तिवारी, बृजेश सिंह, राजेंद्र दुबे ‘राजू’, समीर शाही, अरविंद तिवारी, वैभव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, क्षितिज साधवानी, करन प्रजापति, अस्तित्व सिंह, अनिल निषाद, सुमित यादव, नरेंद्र मिश्रा, करन दुबे, शिव दयाल, अभिषेक सामंत, लव पांडे, तुषार श्रीवास्तव, कुमकुम भाग्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग एवं एकजुटता जरूरी है। सभी पत्रकारों ने संकल्प लिया कि वे एक-दूसरे की समस्याओं और जरूरत के समय साथ खड़े रहेंगे तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएंगे।
पत्रकारों ने पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारिता की सकारात्मक एवं स्वच्छ छवि कायम रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है।
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के विचारों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।