29वीं जनपदीय विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट: दीपक अवस्थी
अजीतमल, औरैया। जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में 29वीं जनपदीय विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, प्रबंधक लाल उदयन सेंगर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद खेल ध्वज फहराया गया और खिलाड़ियों को सलामी दी गई।
आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक मनीष मिश्रा ने किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के पूर्व चैंपियन छात्र रविकांत ने मशाल दौड़ पूरी कर अखाड़े में मशाल स्थापित की। वहीं, विगत वर्ष की चैंपियन अनुराधा ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई।
1500 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में हर्ष निषाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के उत्कर्ष द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज भाग्यनगर के कृष्ण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ की काजल शाक्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की अनुराधा दूसरे और गोमती देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के रविकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ के अश्विनी द्वितीय और जीआईसी अयाना के रणजीत सिंह तृतीय रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की जूली ने बाजी मारी। राजकीय स्कूल बिझाई की कीर्ति दूसरे और श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की सृष्टिराज तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
लंबी कूद सीनियर वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के अंकित चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जीआईसी बिझाई के प्रशांत कुमार द्वितीय और श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के कश्यप कुमार तृतीय रहे।
सब जूनियर लंबी कूद में जिला पंचायत रुरु के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी अयाना के योगेश द्वितीय और दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालिका लंबी कूद में बरौना कला की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल द्वितीय रहीं।
100 मीटर दौड़ में भी रहा कड़ा मुकाबला
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बरौना कला के दुर्गेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अजीतमल के विजय कुमार दूसरे और बरौना कला के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की अनुराधा प्रथम, श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ की काजल द्वितीय और श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की अंजलि तृतीय रहीं।
जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ के शिखर ने पहला स्थान प्राप्त किया। अजीतमल के देवेश गौतम दूसरे और बिरुहनी के विशाल तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की जूली प्रथम, श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ की सोनी द्वितीय रहीं। दिव्या और शिखा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर 100 मीटर बालक वर्ग में श्री जनता जोगी इंटर कॉलेज अमावता के विशाल बाबू प्रथम, मोहित कुमार बिधूना द्वितीय और श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ के प्रिंस तृतीय रहे।
सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में बरौना कला की वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ की पलक द्वितीय और बिझाई की पलक तृतीय रहीं।
निर्णायकों और आयोजन समिति का रहा सहयोग
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में सुरेंद्र प्रकाश पाठक, भूपदीप सिंह, मोहित यादव, श्रीकृष्ण, दिलीप अवस्थी, पंकज, सुनील पाल, उपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रजपाल, हीरालाल, महेंद्र सिंह, पवन नायक, इंद्रपाल सिंह गुर्जर और शिवम चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेखा समिति में संदीप बाथम और लोकेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया।
आयोजकों के अनुसार 29वीं जनपदीय विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के अगले चरण में भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।