📅 Loading Date & Time...
A One News Menu ✕

प्रयागराज में पत्नी ने पति की हत्या, पत्थर से सिर पर किए कई वार

प्रयागराज में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पत्थर से सिर पर किए कई वार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घरेलू विवाद के बाद एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 35 वर्षीय शेखर बंसल की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पास में पड़े पत्थर से पति के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण शेखर की मौके पर ही मौत हो गई।

थप्पड़ मारने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। मृतक शेखर बंसल और उसकी पत्नी उर्मिला केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान शेखर ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि गुस्से में उर्मिला ने पास में पड़े पत्थर से शेखर के सिर पर कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल शेखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रेम विवाह के बाद साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, शेखर बंसल ने उर्मिला केवट से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ रहते थे। उर्मिला अपने बेटे के साथ भी रह रही थी। फिलहाल पुलिस उनके पारिवारिक संबंधों और विवाद की वजहों की जानकारी जुटा रही है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल कर रही है। इसके अलावा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और विवाद किस वजह से शुरू हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top