📅 Loading Date & Time...
A One News Menu ✕

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शालीमार गार्डन में विचार गोष्ठी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शालीमार गार्डन में विचार गोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शालीमार गार्डन के वार्ड-78 स्थित सेक्टर 13-14 में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में सेक्टर-13 संयोजक केशव सक्सेना के प्रतिष्ठान, प्लॉट नंबर 817 स्थित टेक पावर सिस्टम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय क्षेत्रवासी शामिल हुए।

एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर हुई चर्चा

विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्रसेवा से जुड़े विचारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के वास्तविक विकास का आधार है।

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक और राष्ट्रीय चिंतन को याद करते हुए कहा गया कि उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों को अपनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डी.एन. कॉल, भूषण लाल, प्रतीक माथुर, केशव सक्सेना, सोनू शर्मा, राजेंद्र कोकारिया, योगराज शर्मा, पाठक, अनिल फोतेदार, अंजू घनशाला, आशा पवार, निशा चौहान और सुमन सती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रेस विज्ञप्ति प्रतीक माथुर, पूर्व संयोजक, सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद की ओर से जारी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top