उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ड्यूटी के दौरान बार-बालाओं का डांस देखने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। हब्बू नगर गांव में आयोजित मेले के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों का डांस कार्यक्रम देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच डीएसपी सिराथू को सौंपी गई है।
मेले में लगी थी सुरक्षा ड्यूटी
मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का है। 16 सितंबर को यहां दंगल प्रतियोगिता और मेले का आयोजन किया गया था। रात में मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ा धाम थाने में तैनात एचसीपी राघवेंद्र तिवारी और आरक्षी गोविंद सिंह राना की ड्यूटी लगाई गई थी।
आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय दोनों पुलिसकर्मी मंच के पास आगे की कुर्सियों पर बैठकर डांस कार्यक्रम देखने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।
वायरल वीडियो पर SP ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अधिकारियों ने वायरल फुटेज की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की विस्तृत जांच डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी मंच के पास बैठकर डांस कार्यक्रम देखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अधिकारियों ने इसे ड्यूटी के प्रति उदास