Today – October 16, 2025 11:52 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home छत्तीसगढ़

जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

News room by News room
October 15, 2025
in छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़
0
जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
Share Now

रिपोर्ट लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़

Ad Space Available by aonenewstv

जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

*बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति ने दिया मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का न्यौता, मुख्यमंत्री ने सहर्ष किया स्वीकार

जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर आयेंगे। वे आज से करीब एक महीने बाद यानी 17 नवंबर को जगदलपुर आयेंगे। यहां वह (बस्तर हाई स्कूल) जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। दरअसल, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी , सदस्य अखिलेश शुक्ला ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, संस्था के प्राचार्य ने जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में मुलाकात कर शताब्दी वर्ष समारोह में सम्मिलित होने का न्यौता दिया था।
इस पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर आने की सहमति दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने कहा कि यह उनके जगदलपुर के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी गरिमामयी उपस्थिति से जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में ऐतिहासिक जगतू महारा शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , वन मंत्री केदार कश्यप और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रियों ने भी सम्मिलित होने में सहमति जताई है।
राकेश तिवारी कहा कि बस्तर हाई स्कूल का शताब्दी वर्ष समारोह एक भव्य समारोह होगा जिसमें इस विद्यालय से अध्यन करने के बाद विभिन्न पदों में कार्यरत विद्यार्थी भी शामिल होंगे।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

वैभव सूर्यवंशी की खराब फॉर्म जारी: कमजोर टीम के आगे हुए फेल, पटना में फिर दोहराई गई पुरानी निराशाजनक घटना

Next Post

महतारी एक्सप्रेस का ‘मालवाहक’ रूप: मरीज की जगह सीमेंट की बोरियां लोड, सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग पर बवाल, प्रशासन पर सवाल

Next Post
महतारी एक्सप्रेस का ‘मालवाहक’ रूप: मरीज की जगह सीमेंट की बोरियां लोड, सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग पर बवाल, प्रशासन पर सवाल

महतारी एक्सप्रेस का 'मालवाहक' रूप: मरीज की जगह सीमेंट की बोरियां लोड, सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग पर बवाल, प्रशासन पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388