Today – July 22, 2025 2:42 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home पंजाब

Jalandhar में रमन अरोड़ा पर Action के बाद इन दुकानदारों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

News room by News room
May 26, 2025
in पंजाब
0
Jalandhar में रमन अरोड़ा पर Action के बाद इन दुकानदारों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप
Share Now

जालंधर: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गत दिवस नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए आप विधायक रमन अरोड़ा की अवैध संपत्ति को खंगालने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो विजीलैंस ने  नाज़ सिनेमा स्थित विधायक रमन अरोड़ा के दफ्तर के साथ स्थित दुकानों पर जाकर दोबारा जांच की। इसके बाद अरोड़ा के ऑफिस के साथ सटी मार्कीट के दुकानदारों को भी नोटिस भेजे गए हैं ताकि वे अपनी दुकानों की रजिस्ट्री लाकर विजीलैंस के समक्ष पेश कर सकें। इस दौरान विजीलैंस अरोड़ा द्वारा दीवार तोड़कर बनाई मार्कीट के खसरे नंबर एवं बाकी दुकानदारों मालिकों की दुकानों के खसरे नंबर मैच करेगी।

Ad Space Available by aonenewstv

ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क पर भी विजीलैंस की पैनी नजर
शहर का एक नामी ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क जोकि पिछले 9 सालों से एक ही सीट पर विराजमान है, उसके विधायक के साथ काफी अच्छे संबंधों के बारे भी विजीलैंस को पता चला है। मंत्रियों एवं विधायकों के साथ अच्छे संबंध होने के चलते उक्त रजिस्ट्री क्लर्क अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप सरकार में भी यही तैनात है।उक्त क्लर्क पर पहले एक विजीलैंस ने केस दर्ज किया हुआ है, लेकिन सैटिंग के बल पर उक्त केस भी रफा-दफा करवा लिया गया था। विजीलैंस को पता चला है कि उक्त तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य अधिकारियों की मिलीभुगत से कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। विजीलैंस इन सभी प्रॉपर्टियों की सारी जांच पुख्ता करने में लगी है, ताकि रिकॉर्ड के मुताबिक बाकी लोगों को भी जांच के घेरे में लाया जा सके। उक्त क्लर्क के बारे यह भी चर्चा है कि उसने अपनी पोस्टिंग के चक्कर में प्रमोशन तक को दरकिनार कर दिया था।

शहर के नामी बुक्की के साथ खिंचवाई महेश मखीजा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
विधायक रमन अरोड़ा के करीबी आढ़ती महेश मखीजा की शहर के नामी बुक्की और आजकल रियल इस्टेट कारोबारी बने व्यक्ति के साथ खिंचवाई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।विजीलैंस को महेश मखीजा और राजू मदान की तलाश है। सूत्रों की मानें तो वह इस वक्त शहर छोड़ चुके हैं। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि उनके बुक्की को गुलदस्ता भेंट करते हुए वायरल हुई फोटो पर मकसूदां मंडी के आढ़ती इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उक्त बुक्की के खिलाफ कहीं शिकंजा कसा जाएगा या नहीं।

बस्ती गुजां से जे.पी नगर जाती रोड पर स्थित इंप्रूवमैंट ट्रस्ट की जमीन की भी विजीलैंस ने पैमाइश की
विजीलैंस द्वारा बस्ती गुजां से जे.पी नगर रोड पर स्थित इंप्रूवमैंट की जमीन पर जाकर पैमाइश की है। इस सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि इस संबंधी विधायक अरोड़ा ने कोई ने रजिस्ट्री तो नहीं करवाई है। विभाग ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट को भी नोटिस भेजकर सारा रिकॉर्ड कब्जा में लेने की तैयारी में है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

पंजाब में भी कोरोना की Entry, हैल्थ विभाग में मचा हड़कंप, Alert जारी

Next Post

पंजाब सरकार का War on Drugs जारी, पढ़ें अब तक की पूरी Report

Next Post
पंजाब सरकार का War on Drugs जारी, पढ़ें अब तक की पूरी Report

पंजाब सरकार का War on Drugs जारी, पढ़ें अब तक की पूरी Report

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388