Today – July 24, 2025 5:53 am
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home पंजाब

2 भाइयों का झगड़ा सुलझाना पड़ोसी को पड़ गया भारी, जो हुआ जान कांप जाएगी रूह

News room by News room
July 23, 2025
in पंजाब
0
2 भाइयों का झगड़ा सुलझाना पड़ोसी को पड़ गया भारी, जो हुआ जान कांप जाएगी रूह
Share Now

मलोट: 2 भाइयों के बीच झगड़ा सुलझाने गए एक पड़ोसी युवक को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद लंबी पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ad Space Available by aonenewstv

इस संबंध में चरणजीत कौर पत्नी सखराज सिंह वासी लंबी ने बताया कि 12 जुलाई की रात 10:30 बजे थे। वह अपने घर पर थी। तभी पड़ोसी गुरतेज सिंह की पत्नी उसके पास आई और बोली कि उसका बेटा हरजीत सिंह जीती उसके छोटे भाई को पीट रहा है। आप आकर उसके बेटे को बचा लीजिए। चरणजीत कौर का कहना है कि गुरतेज सिंह के घर पर झगड़े होते रहते थे और वे पड़ोसी होने कारण झगड़ा सुलझाने के लिए जाते थे। उस रात भी वह दोनों भाइयों के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए अपने घर से निकली थी। साथ ही उसका बेटा नवदीप सिंह उर्फ अर्शदीप भी उसके साथ गया था। उन्होंने देखा कि जीती उसके छोटे भाई को पीट रहा था। जिस पर अर्शदीप ने दोनों भाइयों को लड़ने से रोका और अपने छोटे भाई को जीती से छुड़ाया।

इस पर हरजीत सिंह जीती गुस्से में आ गया और कमरे के अंदर चला गया। अंदर से वह एक तेजधार गांडासा लाया और अपने बेटे अर्शदीप के सिर पर जोर से वार कर दिया। अर्शदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बादल और फिर एम्स बठिंडा ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए न्यूरोलॉजिस्ट ने उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में लंबी के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहले मृतक के पिता सुखराज सिंह पुत्र चानण सिंह के बयानों पर हरजीत सिंह जीती विरुद्ध तेजधार हथियार से हमला करने सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। 20 जुलाई को इलाज के दौरान अर्शदीप की मौत हो गई। जिसके बाद लंबी पुलिस ने उपरोक्त मामले में हत्या के संगीन आरोप के तहत जुर्म बढ़ा दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरजीत सिंह जीती को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

बारिश से Punjab में तबाही! 100 साल पुरानी Building गिरने से भगदड़

Next Post

इस गैंगस्टर ने ली यादविंदर हत्याकांड की जिम्मेदारी, Sidhu Moosewala के साथ…

Next Post
इस गैंगस्टर ने ली यादविंदर हत्याकांड की जिम्मेदारी, Sidhu Moosewala के साथ…

इस गैंगस्टर ने ली यादविंदर हत्याकांड की जिम्मेदारी, Sidhu Moosewala के साथ...

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388