Today – July 22, 2025 9:44 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home पंजाब

…तो बंद कर दिया जाएगा पूरा Jalandhar? शुरुआत फगवाड़ा गेट से!

News room by News room
July 12, 2025
in पंजाब
0
…तो बंद कर दिया जाएगा पूरा Jalandhar? शुरुआत फगवाड़ा गेट से!
Share Now

जालंधर: जी.एस.टी. द्वारा बाजारों में की जा रही छापेमारी के विरोध में दुकानदारों द्वारा रोष मार्च निकाला गया और दुकानों पर दी जाने वाली दबिश को गलत करार दिया गया। फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रानिक मार्कीट के प्रैजीडैंट बलजीत सिंह आहलूवालिया की अध्यक्षता में दुकानदारों ने शेरे पंजाब मार्कीट से रोष मार्च शुरू किया जोकि फगवाड़ा गेट के विभिन्न स्थानों से निकला।

Ad Space Available by aonenewstv

इस दौरान हरप्रीत लवली, आकाश रॉकी, जसपाल फ्लोरा, योगेश कुमार, बलबीर सिंह, लक्की छाबड़ा, भुपिंदर लक्की, विशाल कुमार, संदीप धीमान, रंजन गोसाई, सरबजीत मक्कड़, गुरचरण सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आहलुवालिया व अन्य दुकानदारों ने कहा कि सरकार ने इंस्पैक्टर राज खत्म करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार इसमें विफल साबित हुई है। दुकानदारों ने कहा कि इस तरह से छापेमारी करना और दुकानदारों को परेशान करना गलत है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आहलुवालिया ने कहा कि छापेमारी में व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हो चुके है और इसकी शुरूआत फगवाड़ा गेट से हो चुकी है। इसी क्रम में अगले 2 दिन सरकार को दिए जाएंगे और संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार छापेमारी बंद नहीं करवाती तो शहर को बंद करवाया जाएगा, इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार होंगी।

रिकार्ड जी.एस.टी. के बावजूद हो रही कार्रवाई गलत: रविंदर धीर
ट्रेडर्ज 
फोरम के संस्थापक सदस्य कारोबारी नेता रविंदर धीर ने कहा कि रिकार्ड जी.एस.टी. एकत्रित होने के बावजूद कारोबारीयो को व्यापारियों को तंग करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से बंद नहीं किया गया तो इसके विरोध में विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वायदे पूरे करने चाहिए और व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। इस मौके अरुण बजाज, अश्वनी छाबड़ा, अक्षय कुमार, अमरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

पंजाब में व्यापारियों को नुक्सान हो रहा भारी नुक्सान : सरीन
भाजपा 
महामंत्री अशोक सरीन ने फगवाड़ा गेट में हुई जी.एस.टी. विभाग की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा विभाग द्वारा दुकानदारों को बिना वजह से परेशान किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरीन ने कहा कि पूरे देश में जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार है उसे राज्य में व्यापार और व्यापारियों का विकास हो रहा है और पंजाब में जी.एस.टी विभाग की गलत नीतियों के चलते व्यापारियों को नुक्सान हो रहा है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

पंजाब कैबिनेट के 2 मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर CM Mann का बड़ा बयान

Next Post

पंजाब में आ गई बाढ़! डूब गए कई घर, बिजली सप्लाई बंद…

Next Post
पंजाब में आ गई बाढ़! डूब गए कई घर, बिजली सप्लाई बंद…

पंजाब में आ गई बाढ़! डूब गए कई घर, बिजली सप्लाई बंद...

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388