Today – July 21, 2025 3:08 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home मध्यप्रदेश

डिंडोरी के बरेंडा गांव में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ जयस ने खोला मोर्चा

News room by News room
July 9, 2025
in मध्यप्रदेश
0
डिंडोरी के बरेंडा गांव में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ जयस ने खोला मोर्चा
Share Now

डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया जनपद क्षेत्र अंतर्गत बरेंडा गांव में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के खिलाफ जयस ने मोर्चा खोल दिया है। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले करंजिया जनपद मुख्यालय में महाआंदोलन किया गया। जिसमें जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर हीरालाल अलावा व कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले सहित आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

Ad Space Available by aonenewstv

धरना प्रदर्शन के बाद जयस के राष्ट्रीय संरक्षक के नेतृत्व में रैली निकालकर एकजुटता का संदेश देते हुए प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल बीते दिनों करंजिया के बरेंडा गांव में वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर आदिवासियों के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। साथ ही फसल लगे हुए ज़मीन पर जेसीबी चला दी गई थी, जिसको लेकर आदिवासी समाज लामबंद हो गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मनावर विधायक व जयस के राष्ट्रीय संरक्षक ने वन विभाग के इस कार्यवाही को तानाशाही करार दिया। हीरालाल अलावा ने प्रदेश सरकार से पीड़ित आदिवासियों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है और इस मामले को विधानसभा में भी उठाने का दावा किया है। हीरालाल अलावा ने कहा की वे और उनका संगठन पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने की बात भी कही है। कांग्रेस पार्टी से मंडला विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर अशोक मसकोले ने भी वन विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

MP में मां ने ही की थी ढाई महीने के बच्चे की हत्या, दो साल बाद ऐसे खुला हत्या का राज

Next Post

प्रेम प्रसंग में देवरानी और जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर हो गईं रफूचक्कर, पति थाने में लगा रहे गुहार

Next Post
प्रेम प्रसंग में देवरानी और जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर हो गईं रफूचक्कर, पति थाने में लगा रहे गुहार

प्रेम प्रसंग में देवरानी और जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर हो गईं रफूचक्कर, पति थाने में लगा रहे गुहार

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388