संगठन सर्वोपरि: डॉ. कविता हिंगे का गाजियाबाद में आत्मीय स्वागत, महिला मोर्चा ने धार्मिक कार्यक्रम में लिया संगठन मजबूती का संकल्प
गाजियाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की महाराष्ट्र प्रदेश मंत्री डॉ. कविता हिंगे के गाजियाबाद आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा सिद्धि प्रधान अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती निशी त्यागी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
अगली सुबह भगवान श्री दूधेश्वरनाथ की पावन धरा पर स्थित मंदिर में डॉ. कविता हिंगे को दर्शन एवं पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी श्रीमती निशी त्यागी ने उनके साथ मंदिर में दर्शन किए। यह अवसर सभी के लिए आध्यात्मिक एवं सुखद अनुभव रहा।
इसके पश्चात अर्थला मंडल में जिला मंत्री मोनिका सिंह के नेतृत्व एवं सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती, समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं कादंबरी कौशिक, पूनम पांडे, प्रीति मेहरा, पुनीत पियूष भट्ट एवं कमला रावत ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती निशी त्यागी ने सभी वरिष्ठ बहनों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रति सभी का समर्पण, सहयोग और मार्गदर्शन प्रेरणादायक है। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता भविष्य में भी इसी ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाने, समाज सेवा करने और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देती रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी महिला कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।