Today – August 24, 2025 9:42 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home क्राइम

Haryana Nuh Violence : अनिल विज का दावा- नूंह हिंसा के पीछे ‘गेम प्लान’, 102 FIR, 202 लोग गिरफ्तार

News room by News room
August 5, 2023
in क्राइम, देश, सुर्खियां
0
Share Now

Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर गृह मंत्री (Haryana Home Minister) अनिल विज (Anil Vij) ने बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान था। अनिल विज ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि हिंसा करने वाले लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और वे अंदर जाने के रास्तों पर इकट्ठा हो गए। यह सब एक साजिश के तहत बनी योजना के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच के बिना किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते। अनिल विज ने मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए का कि हालात में सुधार होने पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।

Ad Space Available by aonenewstv

‘नूंह हिंसा बड़े गेम प्लान का हिस्सा’

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा को बडे गेम प्यान का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए। उन लोगों के हाथों में लाठियां थीं। किसी न किसी ने लाठियों की व्यवस्था की होगी। इतना ही नहीं वहां पर गोलियां चल रही थीं। एंट्री प्वाइंट पर लोग जमा हो गए थे। यह सब एक योजना के बिना संभव नहीं हो सकता। कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

#WATCH कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं…छतों पर पत्थर जमा किये गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और… pic.twitter.com/sP0WKdQwbs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2023

अब तक 102 FIR, 202 गिरफ्तार, 80 लोग एहतियातन हिरासत में

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में अब तक 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में हुई झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े – जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सोशल मीडिया की स्कैनिंग के लिए कमेटी का गठन

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और स्कैनिंग के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। ये समिति बीती 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के दौरान सोशल मीडिया के फेसबुक, टवीटर, व्हाट्सएप प्लेटफार्म को स्कैन करेंगी। इस दौरान किसी ने भी उत्तेजनात्मक पोस्ट डाली होगी तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।

#WATCH हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को गिराया। pic.twitter.com/UMjlcqU8we

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2023

जरूरत पड़ने पर चलाएंगे बुलडोजर

अनिल विज ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा की साजिश रची है, उनको नतीजे भुगतना होगा। जनता को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति से की जाएगी। अनिल विज ने कहा कि पुलिस लोगों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानिए पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

एक प्रेस कांफ्रेंस में नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा कि उन्हें अब तक झड़पों के पीछे कोई मास्टरमाइंड होने का कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में अलग-अलग तत्वों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

हाथियों के आतंक से परेशान दुधली क्षेत्र के किसान देहरादून में डीएफओ और पार्क प्रशासन का घेराव करने हुए रवाना

Next Post

हाथियों के आतंक से परेशान दुधली क्षेत्र के किसान देहरादून में डीएफओ और पार्क प्रशासन का घेराव करने हुए रवाना

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388