सेवा ज्योति यात्रा बस्ती का शास्त्री चौक से भव्य शुभारंभ, चार दिशाओं में निकली पदयात्रा
रिपोर्ट: जावेद अख्तर
Aone News TV
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती की ओर से आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ शास्त्री चौक से हुआ। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि एवं बस्ती के प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील सिंह और विजय पांडेय ‘राजू’ रहे, जबकि संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। शास्त्री चौक पर जुटे विशाल जनसमूह और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की गई। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी सेवा ज्योति प्रज्वलित की।
हरीश द्विवेदी ने गिनाया मोदी का सेवा भाव
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण के साथ नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं, वह अद्भुत है।
हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश और देश की जनता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण राजनीति में अद्भुत, अद्वितीय और अलौकिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और आज भी उसी जज्बे के साथ देशवासियों की सेवा कर रहे हैं।
चार दिशाओं में निकलीं विशाल पदयात्राएं
सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के बाद निर्धारित स्थल से जिले को चार भागों में विभाजित कर विशाल पदयात्राएं निकाली गईं। पहली पदयात्रा गांधी नगर मार्ग की ओर, दूसरी अमहट की ओर, तीसरी कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा की ओर तथा चौथी पदयात्रा पुराने डाकखाने की दिशा में रवाना हुई।
इन पदयात्राओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा और जनजागरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, श्याम बिहारी गौड़, डॉ. रोली सिंह, राज किशोर सिंह, नेहा वर्मा, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश सिंह, अश्वनी उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, अनिल दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अरविंद पाल, डॉ. रघुवर पांडेय, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, पप्पू शुक्ला, राजेंद्र राजभर, अवनीश सिंह, अमित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हरीश सिंह, सरोज मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, मनमोहन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि तिवारी, नीरज त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव गोला, रवि सिंह, संध्या दीक्षित, जगदंबा शुक्ला, ओमकार सिंह, विनय सिंह सोनू, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, गंगेश सिंह, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पांडेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, विनय यादव, नागेंद्र सिंह सिंकु, श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार राजू, जगदीश अग्रहरी, प्रमोद चौधरी, गिल्लम चौधरी, नितेश शर्मा, सचिन सिंह, मनीष पांडेय, हरि शंकर सिंह लाखन, आलोक सिंह अंशु, विनय प्रताप सिंह सोनू, अमरनाथ सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, रमेश चक्रवर्ती, सचिन सिंह और अभिनव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।