📅 Loading Date & Time...
होम > राज्य > न्यूज़

सेवा सेतु अभियान: अजीतमल में पांच दिवसीय अभियान के दूसरे दिन लगे बहुउद्देशीय शिविर

By aonenewstv | Published: Oct 04, 2026 06:30 PM

सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन अजीतमल में लगे बहुउद्देशीय शिविर, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। विकासखंड अजीतमल में चल रहे पांच दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत 4 अक्टूबर को दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, पंजीकरण और सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

अभियान के दूसरे दिन आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य मेले के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है।

एक ही स्थान पर मिल रही योजनाओं की जानकारी

‘सेवा सेतु अभियान’ के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही मतदाता शिविर, दिव्यांग कल्याण शिविर तथा अन्य विभागों से संबंधित सेवाओं की सुविधा भी लाभार्थियों को दी जा रही है।

अभियान के तहत नए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविरों में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्याओं और जरूरतों के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन प्रस्तावित

कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों और अध्ययन संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी के निर्देशन में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शिविरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को शिविरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

‘सेवा सेतु अभियान’ का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना है। अभियान के तहत बीबीजी रामजी, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूह, विभिन्न पेंशन योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, रसद विभाग, एमएसएमई सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों का आवेदन और सत्यापन कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी, एडीओ पंचायत सर्वेश द्विवेदी, सीडीपीओ छाया देवी, बीएमएम समूह अजय कुमार, सुधा सेंगर, निर्मला भदौरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।

Scroll to Top