📅 Loading Date & Time...
होम > एजुकेशन > न्यूज़

FLN एवं NCERT शिक्षक प्रशिक्षण का समापन, सुल्तानगंज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

By aonenewstv | Published: Sep 30, 2026 04:21 PM

सुल्तानगंज में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

मैनपुरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र सुल्तानगंज पर FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के सातवें एवं अंतिम बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु’ प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न शैक्षणिक सत्रों का विधिवत आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में एआरपी रत्नेश कुमार ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी तरीकों से परिचित कराना है।

इसके बाद केआरपी अनूप कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने, उनकी सीखने की जरूरतों को समझने तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया।

मध्यांतर के बाद आयोजित सत्र में एआरपी गणित रत्नेश कुमार ने कक्षा-4 की नवीन गणित पाठ्यपुस्तक ‘गणित मेला’ की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पुस्तक में शामिल गणितीय अवधारणाओं, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति और पाठ्यपुस्तक के विकास के उद्देश्यों की जानकारी दी। शिक्षकों को बताया गया कि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में गणितीय समझ को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकता है।

इसी क्रम में केआरपी अनूप कुमार ने कक्षा-4 की भाषा पाठ्यपुस्तक ‘वीणा’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुस्तक में शामिल विषय-वस्तु, अभ्यासों और उनके माध्यम से विकसित होने वाली विभिन्न भाषिक दक्षताओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भाषा शिक्षण को बच्चों के अनुभवों और गतिविधियों से जोड़ने के तरीकों की जानकारी भी दी गई।

पूरे FLN एवं NCERT शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप बच्चों के समग्र विकास और प्रभावी कक्षा-कक्ष संचालन पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को मजबूत करने, बच्चों को बाल-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने से संबंधित जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें कक्षा में नई शिक्षण विधियों को अपनाने और बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग विद्यालयों में पठन-पाठन को अधिक प्रभावी और बाल-केंद्रित बनाने में किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह के साथ ब्रजेश प्रताप सिंह, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, अतुल कुमार, विजेंद्र सिंह, किशन शाक्य, हरिभान सिंह, आरती, गीतादेवी, मिथिलेश, नेहा राजपूत, सरीला यादव, नीरजा यादव, मीना कुमारी, सुरेखा और दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Scroll to Top