📅 Loading Date & Time...
होम > ताजा > न्यूज़

Dallupura Plywood Warehouse Fire: दिल्ली के दल्लूपुरा में प्लाई गोदाम में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर

By yogesh jindoria | Published: Sep 13, 2026 11:25 AM

Dallupura Plywood Warehouse Fire: दिल्ली के दल्लूपुरा में प्लाई गोदाम में भीषण आग

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में रविवार दोपहर एक प्लाई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना काला गुबार दिखाई देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, दल्लूपुरा स्थित प्लाई के गोदाम में दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। कॉल मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने मौके पर 12 फायर टेंडर भेजे। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लाई और लकड़ी से संबंधित सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग से उठता काला धुआं काफी दूर से भी दिखाई दे रहा था।

आग बुझाने में जुटीं दमकल टीमें

दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने में जुटी हैं। आसपास के इलाके में भी सावधानी बरती जा रही है, ताकि आग दूसरे स्थानों तक न फैल सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना की भी पुष्टि नहीं हुई है।

दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी होने और जांच के बाद ही आग से हुए नुकसान और इसके कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Scroll to Top