Today – July 20, 2025 9:38 pm
Facebook X-twitter Instagram Youtube
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
      • उत्तरकाशी
      • अल्मोड़ा
      • ऊधमसिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रूद्रप्रयाग
    • दिल्ली/NCR
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • धर्म -ज्ञान
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Ad Space Available by aonenewstv
Home मध्यप्रदेश

ट्रक ड्राइवर बना मसीहा: ब्रेक फेल बस को टक्कर देकर रोका, 50 से अधिक कावड़ियों की बचाई जान

News room by News room
July 20, 2025
in मध्यप्रदेश
0
ट्रक ड्राइवर बना मसीहा: ब्रेक फेल बस को टक्कर देकर रोका, 50 से अधिक कावड़ियों की बचाई जान
Share Now

शहडोल।मध्य प्रदेश के शहडोल, पथखई घाट पर एक बड़े हादसे को टालते हुए एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने अद्भुत साहस और समझदारी का परिचय दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर से कावड़ियों को लेकर मैहर मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक बस का ब्रेक अचानक पथखई घाट पर फेल हो गया। घाटी के तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर तेजी से खाई की ओर बढ़ने लगी। बस में करीब 50 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे, जो सभी शिवभक्ति के लिए कावड़ यात्रा पर निकले थे। ही बस के ब्रेक फेल हुए, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खतरनाक रफ्तार से ढलान की ओर बढ़ने लगा। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक सामने आया, जिसके चालक ने बिना समय गंवाए सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रक को बस के सामने खड़ा कर दिया।

Ad Space Available by aonenewstv

बस ट्रक से टकराकर वहीं रुक गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सिंहपुर थाना प्रभारी मुन्ना लाला राहंगडाले मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित थाना परिसर लाया गया। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों के भोजन, पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था की। साथ ही क्षतिग्रस्त बस की मरम्मत कराकर कावड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस साहसिक घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन ट्रक ड्राइवर की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। जिसने न केवल यात्रियों की जान बचाई, बल्कि अपने अद्भुत साहस से एक उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है ताकि उसे सम्मानित किया जा सके।

पथखई घाट जैसे खतरनाक इलाकों में यह घटना एक चेतावनी भी है कि ऐसे रास्तों पर ड्राइवरों को सतर्कता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रशासन द्वारा भी इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और संकेतों को लेकर जल्द समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।


Share Now
Ad Space Available Reach 2M+ readers / month
Book Now
Previous Post

बाढ़ के बाद केन नदी में आए मगरमच्छ, युवक पर किया हमला, हुई मौत

Next Post

भिंड में स्कूल पढ़ने के लिए निकले छात्र ने अचानक नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी..

Next Post
भिंड में स्कूल पढ़ने के लिए निकले छात्र ने अचानक नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी..

भिंड में स्कूल पढ़ने के लिए निकले छात्र ने अचानक नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी..

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Facebook X-twitter Instagram Youtube

Powered by AMBIT +918825362388